Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

हरदोई: बाइक समेत युवक की जली लाश पटरी पर मिली

हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों के चलते बाइक समेत एक युवक की अधजली लाश नहर की पटरी पर मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। सुबह टहलने आये युवकों ने जब शव को पटरी पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। प्राप्तजानक
Share:
Read in your preferred language.

हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों के चलते बाइक समेत एक युवक की अधजली लाश नहर की पटरी पर मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। सुबह टहलने आये युवकों ने जब शव को पटरी पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। प्राप्तजानकारी के अनुसार थाना बेहटागोकुल क्षेत्र के अन्तर्गत रामापुर रहोलिया निवासी प्रकाशचन्द्र (30) पुत्र रामप्रताप बाइक से कल शाम अपनी ससुराल जाने के लिये निकला था, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक समेत अधजला शव नहर की पटरी पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो ने बताया कि मृतक बीती शाम अपनी ससुराल के लिये घर से निकला था, लेकिन वह ससुराल न पहुँच सका और घटना घटित हो गयी। वहीं परिजन पूरी घटना के लिये खुलकर तो नहीं बोले, लेकिन उनका भी इशारा सुनियोजित हत्या की ओर ही है। साथ ही परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा हैं तथा उसके दो छोटे बच्चे नन्दिनी (07) व देवेन्द्र कुमार (03 माह) भी है। जिसको लेकर भी परिजन काफी चिन्तित हैं ।

सवांददाता: मनोज कुमार