Monday, 14 September 2026 | 9:52 PM
India

हरदोई:-बिलग्राम में भाइयों ने बहन और मां को पीटा: जमीन और पैसों के विवाद में हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल।

हरदोई:- हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के चौधरी पूर्व गांव में सोमवार को हुई हिंसा का मामला सामने आया है सोमवार सुबह रक्षाबंधन मनाने ई सरिता को उसके सगे भाई और बहन ने पीट दिया। घटना में बीच बचाव करने आई 60 वर्षीय मां को भी नहीं बक्शा गया। आरोपियों ने बहन की बेटी पर भी हमला किया मारपीट का कारण जमीन औ
Share:
हरदोई:-बिलग्राम में भाइयों ने बहन और मां को पीटा: जमीन और पैसों के विवाद में हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल।
Read in your preferred language.

हरदोई:- हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के चौधरी पूर्व गांव में सोमवार को हुई हिंसा का मामला सामने आया है सोमवार सुबह रक्षाबंधन मनाने ई सरिता को उसके सगे भाई और बहन ने पीट दिया।

घटना में बीच बचाव करने आई 60 वर्षीय मां को भी नहीं बक्शा गया। आरोपियों ने बहन की बेटी पर भी हमला किया मारपीट का कारण जमीन और पैसों का विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित बहन कन्नौज की रहने वाली है वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां रानी के घर आई थी वहां उनके भाई और बहन भी मौजूद थे आरोपी भाई-बहन अपनी मां से जमीन और पैसों की मांग कर रहे थे इसी बात पर विवाद हो गया उन्होंने बहन उनकी मां और बेटी को पीट दिया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तीनों घायल महिलाओं का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है उन्होंने आश्वासन दिया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी