Friday, 30 October 2026 | 7:34 PM
भारत

हरभजन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है। हरभजन ने
Share:
हरभजन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है। हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।