Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। सत्र क
Share:
गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया
Read in your preferred language.

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया।

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला।