Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
Entertainment

‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल

दर्शक 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है? लगभग
Share:
‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल
Read in your preferred language.

दर्शक 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है?

लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता का संघर्ष दिखाया गया है। जहां पंकज त्रिपाठी सत्ता पर बने रहने के मंत्र बताते हैं, वहीं रवि किशन उन्हें सत्ता से हटाने की चाल चलते नजर आते हैं। अली फजल और दिव्येंदु सत्ता के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।
ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग हैं, बंदूक का इस्तेमाल दिखाया गया है और हिंसा दिखाई गई है। फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।