Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
मनोरंजन

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब में किया परफॉर्म

गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। इस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अभिनेता गोविंदा को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर फैंस ने भ
Share:
पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब में किया परफॉर्म
Read in your preferred language.

गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। इस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अभिनेता गोविंदा को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में गोविंदा के बारे में क्या-क्या कहा जानिए?

एक यूजर ने गोविंदा के वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है, जो क्लब में परफॉर्म कर रहा है।’

एक अन्य फैन ने लिखा, ‘काम कोई छोटा नहीं होता, वह पहले भी बेस्ट था और अब भी बेस्ट है। वह मजबूत है। बुरे दौर में परिवार का साथ न होने के बावजूद वह डटा हुआ है। भगवान उस पर कृपा बनाए रखे।’

एक और फैन ने लिखा, ‘कम से कम गोविंदा किसी की शादी में तो नहीं नाच रहे हैं।’

वहीं एक फैन ने दुखी होते हुए लिखा, ‘क्या दिन आ गए यार।’

एक और फैन ने इस परफॉर्मेंस को सही बताया। उसने कमेंट लिखा, ‘पान मसाला के एड से तो बेहतर ही है।’