Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
भारत

गोबरनामा भाजपा सरकार का नया कारनामा… अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग की दीवारें अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी दिखाई पड़ सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। हालांकि सीएम योगी के इस फैसले पर सूबे की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोबर
Share:
गोबरनामा भाजपा सरकार का नया कारनामा… अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग की दीवारें अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी दिखाई पड़ सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। हालांकि सीएम योगी के इस फैसले पर सूबे की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोबरनामा के जरिये तंज कसते हुए जोरदार हमला बोल दिया है। दूसरी तरफ बीजेपी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदुवंशी अखिलेश यादव को गाय, गोबर और गोवंश से नफरत है। वो मजहबी तुष्टिकरण की राजनीति के नाते गाय, गंगा और गीता का अपमान करते हैं।

सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस बयान का जिक्र किया है जिसमें मुख्यमंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गोबरनामा को बीजेपी सरकार का नया कारनामा बताया है।

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा 'गोबरनामा: भाजपा सरकार का नया कारनामा।' वहीं सपा मुखिया के बयान पर हमलावर हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अपने आप को यदुवंशी क्लेम करने वाले अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया क्या पढ़ने गए उनके ऊपर विदेशी संस्कारों का प्रभाव पड़ गया है। आज उनको गाय, गोबर और गोवंश से नफरत हो गई है।