Thursday, 19 November 2026 | 11:37 AM
भारत

गया : चोरी के दो कांडों का उद्भेदन, 08 अभियुक्त गिरफ्तार, कार, बाइक, सोना-चांदी बरामद

Share:
गया : चोरी के दो कांडों का उद्भेदन, 08 अभियुक्त गिरफ्तार, कार, बाइक, सोना-चांदी बरामद


गया पुलिस ने चोरी के दो कांडों का उद्भेदन करते हुए 08 अभियुक्तों को चोरी में प्रयोग किए गए 01 कार, 02 मोटरसाईकिल, 05 मोबाईल फोन एवं चोरी किए गए सोने एवं चाँदी के आभूषण, सोने का गलाया हुआ टुकड़ा लगभग-6.5 ग्राम, चाँदी का गलाया हुआ टुकड़ा लगभग-20.30 ग्राम तथा अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक-16.11.2026 को दो अलग-अलग वादियों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये अपने परिवार के साथ छठ पूजा को लेकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ गये हुए थे, तभी ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया आपका घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। जब ये दोनों अपने-अपने घर आये तो देखे कि अज्ञात चोरों के द्वारा सोना चाँदी अन्य सारा सामान एवं रुपया चोरी कर लिया गया है।

इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या-1274/26, 1277/26, दिनांक-16.10.2026,दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के उद्भेदन एवं घटना कारित करने में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष मुफस्सिल एवं मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त 08 अभियुक्तों को चोरी में प्रयोग किए गए 01 कार, 02 मोटरसाईकिल, 05 मोबाईल फोन तथा सोना का गलाया हुआ टुकड़ा लगभग-6.5 ग्राम, चाँदी का गलाया हुआ टुकड़ा लगभग-20.30 ग्राम, एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पकड़ाए अभियुक्तों द्वारा घर का चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताए कि ये सभी उक्त चोरी की घटना को सभी मिलकर अंजाम देते हैं।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों अरविंद कुमार, पे0 दिलीप दास, सा0 भुसुंडा, थाना मुफस्सिल,
राजनंदन प्रसाद, पे0 स्व0 हरि साव, सा0 तेलहा धर्मशाला, थाना विष्णुपद
छोटू कुमार उर्फ छोटू डोम, पे0 स्व0 शिवनाथ डोम,रोहित कुमार, पे0 स्व0 रामप्रवेश डोम,
राजा कुकर उर्फ राजा डोम, पे0 स्व0 राजेश डोम, शिवा कुमार, पे0 स्व0 राजेश डोम, चारो सा0+थाना गोलबगिछा डोम टोली, थाना रामपुर,बिरजू बासखोर, पे0 मदन बासखोर, सा0 बंगाली आश्रम दक्षिण दरवाजा, थाना विष्णुपद,सौरभ कुमार वर्मा, पे0 स्व0 द्वारिका प्रसाद वर्मा, सा0 नौगढ़ी, थाना विष्णुपद, सभी जिला गया। शामिल हैं।