Thursday, 19 November 2026 | 7:55 AM
भारत

गया : बोधि बिगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 423 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 पिकअप सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Share:
गया : बोधि बिगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 423 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 पिकअप सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गया, 18 नवंबर ।
गया पुलिस की त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई में बोधि बिगहा थाना के द्वारा 423 लीटर अवैध विदेशी शराब, 01 पिकअप के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
दिनांक-17.11.2026 को गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखण्ड से एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बोधि बिगहा थानाक्षेत्र की ओर लाया जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज एवं बोधि बिगहा थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

थानाध्यक्ष, बोधि बिगहा थाना के द्वारा बोधि बिगहा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा गोटीबांध के पास वाहन जाँच प्रारम्भ किया गया। जाँच के क्रम में एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन चालक उक्त पिकअप वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल के सहयोग से पिकअप वाहन सहित उसका चालक को पकड़ लिया गया।

पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता  दीनानाथ तिवारी, पे0 रामनारायण तिवारी, सा0 देकुरा, थाना चरपोखरी, जिला भोजपुर बताया।

पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। तत्पश्चात् पिकअप निबंधन संख्या-*BR-03-GC-1074* का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में पिकअप के डाला में लकड़ी से छिपाकर बने बॉक्सनुमा तहखाना में रखा हुआ कुल मात्रा-423 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

इस संबंध में बोधि बिगहा थाना कांड संख्या-102/26, दिनांक-18.11.2026* दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।