Thursday, 19 November 2026 | 7:55 AM
उत्तर प्रदेश

किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Share:
किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

विकास भवन में किसानों ने उठाए विभिन्न मुद्दे, वीरेंद्र सिंह बोले- शिकायतों के समाधान में न बरतें लापरवाही

कासगंज, 18 नवंबर। किसानों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।

किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से जुड़ी प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय से मिले। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि उन पर प्रभावी कार्रवाई कर किसानों को वास्तविक राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करें और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, विद्युत विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।