Thursday, 19 November 2026 | 12:37 AM
भारत

गया: मादक पदार्थ में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share:
गया: मादक पदार्थ में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

गया पुलिस ने NDPS Act के एक पुराने कांड में संलिप्त एक अभियुक्त राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.2026 को थानाध्यक्ष बाराचट्टी को सूचना मिली थी कि ग्राम दोवार के वन क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष बाराचट्टी, थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं सशस्त्र बल के साथ ग्राम दोवार के वन क्षेत्र में अफीम की खेती को विनष्ट किया गया था।

इस संबंध में *बाराचट्टी थाना कांड सं0-53/26, दिनांक-06.02.2026* दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

बाराचट्टी थाना द्वारा लंबित कांडों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के अंतर्गत इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।