Tuesday, 17 November 2026 | 7:16 PM
भारत

गया: अभियान ट्रस्ट के तहत ज्ञान क्रांति का 13 वाँ समारोह 21 –21 को गुरुआ में

Share:
गया: अभियान ट्रस्ट के तहत ज्ञान क्रांति का 13 वाँ समारोह 21 –21 को गुरुआ में
सामाजिक एवं शैक्षणिक परिवर्तन ट्रस्ट “अभियान” के तत्वाधान में आगामी 21 और 22 नवंबर को ज्ञान क्रान्ति का 13वा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए अभियान से जुड़े नागेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि
1.ज्ञान पद यात्रा:-दिनांक 21 नवंबर को
मथुरापुर से गुरुआ तक ज्ञान यात्रा किया जाएगा। इसके साथ ही 22 नवंबर को अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
 इसके तहत  चयनित मेधावी छात्र छात्राओं और  उनके माता पिता सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण परिवेश में किसान मजदूर गरीब मजलूम छात्र अभिभावक कैसे पढ़े/पढ़ाएं इस विषय पर चिंतन किया जाएगा।
 बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी के जीवन पर आधारित लघु मगही नाटक बाबा साहेब का मंचन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि  देश के नायकों उदा देवी पासी , पूर्व प्रधान मंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह, मान्यवर कांशी राम, श्रद्धेय चमारी महतो जी, स्वतंत्रता सेनानी के परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा।
साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम, शहीद ऐ आज़म भगत सिंह, मुलायम सिंह यादव , महाराज सिंह भारती , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं नेहरू जी का जन्म दिवस सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।