Tuesday, 17 November 2026 | 5:43 AM
भारत

पटना: बिहार में बहुजन मीडिया 18 को उड़ाएगा गरदा, पक्ष विपक्ष के नेता भी होंगे शामिल

Share:
पटना: बिहार में बहुजन मीडिया 18 को उड़ाएगा गरदा, पक्ष विपक्ष के नेता भी होंगे शामिल
पटना से दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

आगामी 18 नवंबर को पटना के होटल मौर्या में बहुजन मीडिया और नेता एकजुट होकर उड़ाएंगे गरदा।
मुख्य आयोजक पत्रकार वेद प्रकाश के अनुसार इस कार्यक्रम में जहां बहुजन पत्रकार शंभू सिंह समेत कई नामी गिरामी बहुजन पत्रकार शामिल होंगे, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव  समेत पिछड़े , दलित और अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों राजनेता और समाजसेवी को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में क्या होगा, इस प्रश्न का जवाब उसी दिन मिलेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए पटना और आसपास के कई पत्रकार एक सप्ताह से जुटे हुए हैं।
इस कार्यक्रम की खबर मिलते ही पटना के कई पत्रकार और नेता अपने अपने ढंग से विचार व्यक्त कर रहे हैं। पर  यह सही है कि बहुजन पत्रकार और नेता की एकजुटता से बिहार में चर्चा का विषय बन गया है