Tuesday, 17 November 2026 | 5:43 AM
भारत

बोकारो: अर्जक संघ ने मनाया जागृति दिवस

Share:
बोकारो: अर्जक संघ ने मनाया जागृति दिवस
–धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं 'अर्जक सत्व' पत्रिका का हुआ विमोचन

 महान जननायक बिरसा मुंडा की जयंती को आज अर्जक संघ ने 'जागृति दिवस' के रूप में मनाया ।
बोकारो के  सेक्टर 8बी में स्थित डॉ अम्बेडकर मानस संस्थान में इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मा० उषा सिंह ने की तथा संचालन जिला मंत्री सुरेश बैठा ने किया।

अध्यक्ष उषा सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और शोषण के विरुद्ध समाज को एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों को समझना और जीवन में अपनाना है। आज समाज को अशिक्षा, अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव और असमानता से मुक्त करने के लिए शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, तर्क और सामाजिक एकता की आवश्यकता है।

अन्य वक्ताओं ने भी बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचारों को याद करते हुए शिक्षा, सामाजिक समानता, स्वाभिमान और वैज्ञानिक चेतना को समाज में बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अर्जक संघ की पत्रिका, जो अब 'अर्जक सत्व' के नाम से प्रकाशित हुई है, का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में मा० महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार पासवान, डी० डी० राम, यमुना राम, शशिकांत कुमार सिन्हा, रामावती, फुल कुमारी, मालती अर्जक, शैलेन्द्र कुमार सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित साथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।