Tuesday, 17 November 2026 | 7:16 PM
उत्तर प्रदेश

छह दिसंबर की महारैली को लेकर बसपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचा लखनऊ चलो का संदेश

पटियाली विधानसभा में आधा दर्जन से अधिक गांवों में पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संपर्क, बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ पहुंचने की अपील
Share:

कासगंज। बहुजन समाज पार्टी ने परम पूज्य भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल महारैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 नवंबर को पटियाली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बसपा पदाधिकारी ग्राम महमूदपुर, बस्तौली, किलौनी, गढ़ी शहबाजपुर, भीकमपुर और धवा सहित कई गांवों में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। गांवों में 'लखनऊ चलो, लखनऊ चलो' का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को और गति देने का आह्वान किया गया।

इस दौरान बसपा के 102 विधानसभा पटियाली अध्यक्ष बबलू गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हसन, पूर्व विधानसभा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार और अमरीक सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह (महमूदपुर), नेपाल सिंह कश्यप (सुनगढ़ी), देशराज सिंह गौतम (अहमद देवनागर), सर्वेश कुमार (म्यासुर), राहुल कुमार (धवा), सेक्टर महासचिव सुनील कुमार एवं हरेंद्र सिंह कश्यप, सेक्टर सचिव सचिन कुमार (समसपुर तराई), सनी कुमार, बूथ अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तथा बस्तौली के प्रधान रामसनेही सहित पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाएं। जनसंपर्क अभियान के जरिए पटियाली विधानसभा क्षेत्र में महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।