Thursday, 19 November 2026 | 11:43 AM
उत्तर प्रदेश

युवा उत्सव में कासगंज की प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, विजेता प्रतिभागियों को किया

Share:
युवा उत्सव में कासगंज की प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, विजेता प्रतिभागियों को किया

युवा उत्सव में कासगंज की प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, रेनू गौड़ ने किया उत्साहवर्धन

कासगंज, 18 नवंबर। जनपद की युवा प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का शानदार अवसर मिला। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान धीरेन्द्र सिंह एवं प्रेम प्रताप सिंह ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

युवा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकनृत्य और लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जहां भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को मंच पर जीवंत किया, वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े संदेश दिए गए। कविता लेखन और चित्रकला के माध्यम से भी प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के डॉ. सुभाष दीक्षित ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विजेता युवाओं के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने युवाओं की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।

इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।