Friday, 30 October 2026 | 3:49 PM
भारत

गया: छेड़छाड़ मामले में दो गिरफ्तार

Share:
गया: छेड़छाड़ मामले में दो गिरफ्तार

गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना 25 अक्टूबर की है। वादी ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि वह अपनी बहन के साथ चपरदाह चहका स्थित सूर्य मंदिर के पास मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। उसी दौरान रंजीत मांझी ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर रंजीत अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और फैंट से हमला कर वादी को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

इस संबंध में मगध मेडिकल थाना में कांड संख्या 386/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की।

इसी क्रम में  पुलिस ने ओरवा निवासी अभियुक्त रंजीत मांझी और सुजीत मांझी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।