पुलिस सूत्रों के अनुसार
इस अभियान में वन विभाग, एसटीएफ छकरबंधा, छकरबंधा थानाध्यक्ष, इमामगंज थानाध्यक्ष साथ सशस्त्र बल एवं स्थानीय चौकीदारों की संयुक्त टीम द्वारा ड्रोन की सहायता से लुटीटार जंगल के अंदर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित किया गया। इसके उपरांत लगभग 10 कट्ठा भूमि पर लगी अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।