Friday, 30 October 2026 | 3:49 PM
भारत

गया: विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 12 तक कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Share:
गया: विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 12 तक कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
गया के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा करते हुए
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की जिलाधिकारी ने  आज समीक्षा की और निर्देश दिया कि 12 नवंबर तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण किसी भी हालत में पूरा करें
इस बाबत आज गया के  जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
       समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित विभाग 12 नवंबर 2026 तक अपने निर्धारित कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यों में तेजी लाएं तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।
       जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष एवं समय पर लाभ मिल सके। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता नहीं बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा का हर हाल में पालन किया जाए।
      बैठक के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
       जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करें। कार्यों की प्रगति में आ रही बाधाओं को चिह्नित करते हुए उनका त्वरित समाधान किया जाए, ताकि सभी निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा के भीतर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया।
      जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सुचारू रूप से पहुंच सके।