Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

गया:नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुफस्सि
Share:
गया:नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला
Read in your preferred language.

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव का है। पुलिस ने मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव के सोनारिक मांझी की पुत्री पुतुल कुमारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक पुतुल कुमारी की शादी चार महीने पहले ही जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना के धुरियारी गांव के रहने वाले सिकंदर मांझी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके को आई थी। इसी दौरान यह घटना सामने आई है।इस मामले को लेकर मृतका के मामा मिंटू मांझी ने पुतुल कुमारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मिंटू मांझी ने बताया कि उसकी हत्या की गई है और हत्या की इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। आत्महत्या दिखाने को लेकर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इस तरह का आरोप के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. यह हत्या है या आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर पुलिस की पड़ताल जारी है। पुलिस का मानना है, कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। किंतु पुलिस हत्या के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका का मोबाइल मिला है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। सीडीआर से भी इस मामले के खुलासे में सफलता मिल सकती है। घटना के समय या उसके पहले पुतुल ने किस-किस से बात की थी, यह सीडीआर रिपोर्ट के बाद सामने आ सकता है