Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार बने गौतम गंभीर, कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली।  क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके नामांकन के समय मालूम हुई उनकी कुल आए चौंकाने वाली है। उनकी सालाना आए 12 करोड़ से अधिक है और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ की है। इसके साथ ही वे लोकसभा के कुल 349 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर है
Share:
Read in your preferred language.
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके नामांकन के समय मालूम हुई उनकी कुल आए चौंकाने वाली है। उनकी सालाना आए 12 करोड़ से अधिक है और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ की है। इसके साथ ही वे लोकसभा के कुल 349 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर हैं। साल 2017-18 के इनकम टैक्स रिटर्न में उनकी सालाना आय 12.40 करोड़ दिखाई गई। गौतम गंभीर के पास है 147 करोड़ की संपत्ति गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ की है। उनकी 12.40 करोड़ की सालाना आय के अलावा उनकी पत्नी नताशा गंभीर ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए अपनी आय 6.15 लाख रुपये सालाना दिखाई है। पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी से आतिशी मार्लेना को मैदान में उतारा गया है। गौतम गंभीर के बाद दूसरे सबसे अमीर लोकसभा चुनाव उम्मीदवार महाबल मिश्रा हैं जो कि कांग्रेस के लिए पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। मिश्रा की कुल संपत्ति 45 करोड़ की है। दूसरे नंबर पर होते हुए भी मिश्रा की संपत्ति गंभीर की संपत्ति से 102 करोड़ रुपये कम है।   गंभीर के पास कितनी गाड़ियां जाने माने क्रिकेटर रह चुके गंभीर के पास 5 कारें हैं जबकि सिर्फ एक बाइक है। गंभीर ने दिल्ली के बाराखंबा रोड के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। लेकिन वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कालेज से अपना स्नातक पूरा नहीं कर सके हैं। कांग्रेस ने भी खड़ा किया एक खिलाड़ी जहां गौतम बीजेपी की ओर से चुनाव में खड़े हैं वहीं कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। विजेंद्र सिंह की कुल संपत्ति 12.14 करोड़ की है। विजेंद्र 2008 के ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बॉक्सर हैं। पूर्वी दिल्ली से गंभीर के खिलाफ कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आप से अतिशी मार्लेना मैदान में हैं।