Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

900 करोड़ रुपये से बनेगा गारमेंटिंग हब: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं के क्रम में राज्य को गारमेंटिंग हब बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास क्षेत्र में 55 वस्त्रोद्योग इकाइयों को 77.15 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। ये इकाइयां 900 करोड़ रुपये निवेश करेंगी और करीब एक लाख युवाओं को रोजगार से
Share:
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं के क्रम में राज्य को गारमेंटिंग हब बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास क्षेत्र में 55 वस्त्रोद्योग इकाइयों को 77.15 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। ये इकाइयां 900 करोड़ रुपये निवेश करेंगी और करीब एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगी। यह जानकारी प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश में वस्त्रोद्योग की इकाइयों की स्थापना के लिए इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क लगाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए गए थे। छह विकासकर्ताओं ने आगरा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, चन्दौली, झांसी, कानपुर तथा गोरखपुर में इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है।