Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में प्रीपेड मीटर को लेकर उबाल, बिजली विभाग के खिलाफ जनता का प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जबरन प्रीपेड मीटर लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह
Share:
फर्रुखाबाद में प्रीपेड मीटर को लेकर उबाल, बिजली विभाग के खिलाफ जनता का प्रदर्शन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जबरन प्रीपेड मीटर लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना सहमति के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मीटर लगाने के दौरान विभागीय कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

लोगों ने मांग की है कि सभी प्रीपेड मीटरों को तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाए और जबरदस्ती मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि बिजली विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुन रहा, जिससे आम जनता बेहद परेशान है।

इस दौरान स्थानीय नेताओं ने भी बिजली विभाग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

भईयन मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग का रवैया नहीं बदला तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं अंगद पांडे ने आरोप लगाया कि अधिकारी खुद को जनता का सेवक नहीं बल्कि शासक समझ रहे हैं। वसीमउज्ज जमा खान ने कहा कि जनता अब एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।