Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने मुंबई दौरे के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की। इन सभी से कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की। इन हस्तियों में शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स, म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ बॉलीवुड सि
Share:
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात
Read in your preferred language.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने मुंबई दौरे के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की। इन सभी से कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की। इन हस्तियों में शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स, म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ बॉलीवुड सितारों संग मंंगलवार को खास मुलाकात की। इसमें शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज शामिल थे। कई कलाकारों के साथ वह बातचीत करते दिखे। अनिल कपूर से खासतौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बातचीत करते हुए दिखे।

बॉलीवुड सितारों ने इस खास मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। हो सकता है कि इस मुलाकात के बाद भारत और फ्रांस के बीच फिल्मों को लेकर एक साझेदारी नजर आईं।