Tuesday, 15 September 2026 | 12:45 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज राजकीय ममता विद्यालय कौडिहार में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का निःशुल्क प्रवेश माह जुलाई से आरम्भ

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा शैक्षणिक सत्र- 2025-26 के लिए जगदीशपुर चॉधन, कौडिहार, जनपद प्रयागराज में संचालित राजकीय ममता विद्यालय में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का निःशुल्क प्रवेश आगामी माह जुलाई, 2025 से आरम्भ होगा। प्रवेश सम्बन्धी निर्धारित अर्हता के अन
Share:
प्रयागराज राजकीय ममता विद्यालय कौडिहार में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का निःशुल्क प्रवेश माह जुलाई से आरम्भ
Read in your preferred language.

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा शैक्षणिक सत्र- 2025-26 के लिए जगदीशपुर चॉधन, कौडिहार, जनपद प्रयागराज में संचालित राजकीय ममता विद्यालय में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का निःशुल्क प्रवेश आगामी माह जुलाई, 2025 से आरम्भ होगा। प्रवेश सम्बन्धी निर्धारित अर्हता के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त मानसिक मंदित (माइल्ड एवं मॉडरेट श्रेणी) का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नव प्रवेशी की आयु 06 से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, बच्चें व उनके अभिभावक के आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज के 03 फोटोग्राफ आवश्यक है।

राजकीय ममता विद्यालय में विशेष अध्यापको द्वारा मनोेविज्ञानिक पद्यति पर आधारित शिक्षा, 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास की सुविधा, खेलकूद, मनोरंजन एवं शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा, सी0सी0टी0वी0 कैमरे से आच्छादित सुरक्षित परिसर, स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं गुणवत्तायुक्त भोजन एवं शुद्ध पेयजल की, चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य परीक्षण की उचित व्यवस्था एवं जनपदीय अथवा गैर जनपदीय बालको के लिए छात्रावास की निःशुल्क सुविधाओं की व्यवस्था है। इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9555707688, 9412183049, 9084956207, 7355544383 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी प्रभारी अधीक्षक राजकीय ममता विद्यालय दिनेश कुमार शर्मा ने दी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858