Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शिविर का चतुर्थ सत्र आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर के चतुर्थ सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत
Share:
फर्रुखाबाद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शिविर का चतुर्थ सत्र आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर के चतुर्थ सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत आज विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से कुछ देश विरोधी और अस्थिरता फैलाने वाली शक्तियां परेशान हैं, जिन्हें विपक्ष का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता Rahul Gandhi विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली शक्तियों का भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से सामना करेंगे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने विभाजनकारी राजनीति को जवाब देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में तेजी से मजबूत हो रहा है तथा प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का माध्यम होते हैं। शिविर से प्रशिक्षित कार्यकर्ता अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा समाज को जोड़ने वाली है, जबकि विपक्ष समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहता है।