Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा: बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत

शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद एक नया खुलासा हुआ है। उनके बेटे ने दावा किया है कि महान स्पिनर की मौत कोविड वैक्सीन के कारण हुई थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है। शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड
Share:
शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा: बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत
Read in your preferred language.

शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद एक नया खुलासा हुआ है। उनके बेटे ने दावा किया है कि महान स्पिनर की मौत कोविड वैक्सीन के कारण हुई थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है। शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी, जो उन्हें ‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।’ जैक्सन ने 'टू वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट' पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी।

जैक्सन ने कहा, 'मुझे पक्का लगता है कि इसमें (कोविड टीके का) हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड (पिताजी) को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। यह एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा सोचता रहता हूं।' उन्होंने कहा, 'जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया।'