Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

पूर्व सीएम रमन ने दागे डॉ भूपेश बघेल पर शब्द बाण , बोले डेढ़ साल से कहाँ उड़ गई विकास की चिड़िया

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने विकास की चिड़िया खोजने का कैंपेन चलाया था। अब डेढ़ साल बाद उस कैंपेन को भाजपा शुरू करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया, विकास की चिड़िया पता नहीं छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल से कहां उड़ रही है? न सड़क, न अस्पताल, न स्कूल, न कॉलेज, न
Share:
पूर्व सीएम रमन ने दागे डॉ भूपेश बघेल पर शब्द बाण , बोले डेढ़ साल से कहाँ उड़ गई विकास की चिड़िया
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने विकास की चिड़िया खोजने का कैंपेन चलाया था। अब डेढ़ साल बाद उस कैंपेन को भाजपा शुरू करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया, विकास की चिड़िया पता नहीं छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल से कहां उड़ रही है? न सड़क, न अस्पताल, न स्कूल, न कॉलेज, न रोजगार, न शराबबंदी, न समर्थन मूल्य, न रोजगार भत्ता। वो चश्मा और आईना कहां गया, जिसमें यह सब दिखता था।

डॉ. रमन ने भूपेश बघेल द्वारा 18 अप्रैल 2018 को किए गए एक ट्वीट पर यह तंज कसा है। डॉ. रमन राज्य सरकार पर हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रमन मुख्यमंत्री बघेल पर ट्वीट करके निशाना साधा रहे हैं। भूपेश बघेल ने विपक्ष में रहते हुए 2018 में गुमशुदा विकास की चिड़िया पर तंज कसते हुए आईना दिखाने की कोशिश की थी। विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक कई वीडियो जारी कर चश्मा और आईना के जरिए प्रदेश में विकास के दावों को झूठा बताते हुए दिखाया था।

अब रमन ने एक बार फिर भूपेश सरकार को उनके वादों की याद दिलासई है, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सीएम बघेल ने यह किया था ट्वीट तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने ट्वीट में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 15 सालों से विकास की चिड़िया गायब है। अगर आप में से किसी के बाद इसके बारे में कोई जानकारी हो तो नीचे दिए गए पते पर अवश्य सूचित करें। मेरे एक अभिन्न मित्र को इसकी सख्त आवश्यकता है।