Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

विदेश सचिव ने बताया रूस के साथ कई समझौते हुए साइन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर सरकार ने साफ किया है कि यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा देने वाला है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विशेष ब्रीफिंग में कहा कि भारत-रूस संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे, प्रगतिशील और भरोसे पर आधारित हैं। दोनों देशों ने यात्रा के
Share:
विदेश सचिव ने बताया रूस के साथ कई समझौते हुए साइन
Read in your preferred language.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर सरकार ने साफ किया है कि यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा देने वाला है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विशेष ब्रीफिंग में कहा कि भारत-रूस संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे, प्रगतिशील और भरोसे पर आधारित हैं। दोनों देशों ने यात्रा के दौरान एक साझा बयान जारी किया, जिसमें भविष्य के सहयोग की व्यापक रूपरेखा तय की गई है। मिस्री के अनुसार, पुतिन की यात्रा के दौरान कई अहम समझौते और एमओयू साइन किए गए। इनमें श्रम गतिशीलता, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, संस्कृति, व्यापार, मीडिया और बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कई दस्तावेज दोनों नेताओं की मौजूदगी में आज सुबह एक्सचेंज किए गए। साझा बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत और रूस अपने दीर्घकालिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।