Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 7 एम्बुलेंस व 6 सचल दल की गाड़ियां रवाना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2026 जनपद में खुरपका मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें 7 एम्बुलेंस और 6 सचल दल की गाड़ियों को भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं को रोग से बचने हेतु विशेष टीक
Share:
फर्रुखाबाद में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 7 एम्बुलेंस व 6 सचल दल की गाड़ियां रवाना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2026 जनपद में खुरपका मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें 7 एम्बुलेंस और 6 सचल दल की गाड़ियों को भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं को रोग से बचने हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है यह अभियान जनपद के सभी ब्लॉकों में संचालित होगा।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धीरज शर्मा, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेंद्र सिंह एवं डॉ धनेश कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।