Tuesday, 15 September 2026 | 2:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद में 18 जुलाई को स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, FSSAI देगा प्रमाणपत्र और फूड सेफ्टी किट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के "ईट राइट इंडिया अभियान" के तहत जनपद फर्रुखाबाद में स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए 18 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम (FoSTaC) आयोजित किया जाए
Share:
फर्रुखाबाद में 18 जुलाई को स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, FSSAI देगा प्रमाणपत्र और फूड सेफ्टी किट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के "ईट राइट इंडिया अभियान" के तहत जनपद फर्रुखाबाद में स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए 18 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम (FoSTaC) आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10:30 बजे से नव भारत सभा भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत करेंगे।

प्रभारी सहायक आयुक्त, खाद्य संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसएआई की विशेषज्ञ टीम प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, सुरक्षित भोजन तैयार करने, भंडारण और परोसने के मानकों की विस्तृत जानकारी देगी। साथ ही व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे खाद्य कारोबारियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को एफएसएसएआई द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी को निःशुल्क फूड सेफ्टी किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

संजय कुमार ने जनपद के सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य कारोबारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके व्यवसाय को अधिक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और उपभोक्ता हितैषी बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई की यह कार्यशाला "सीखें, समझें, सुरक्षित परोसें" की अवधारणा पर आधारित है। इसका उद्देश्य खाद्य कारोबारियों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और जनपद में खाद्य कारोबार अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बन सकेगा।