Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

फर्रुखाबाद में 22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, चार लाख पशुओं को लगाया जाएगा मुफ्त टीका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान लगभग चार लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओ
Share:
फर्रुखाबाद में 22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, चार लाख पशुओं को लगाया जाएगा मुफ्त टीका
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान लगभग चार लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के सातों विकास खंडों में संचालित 25 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं को एफएमडी जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है। इसके लिए विभाग ने क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार की है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक गांव में पहुंचकर टीकाकरण कराया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे विभागीय टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पशु इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। अभियान की सूचना संबंधित क्षेत्रों में पहले से उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग द्वारा अभियान की लगातार निगरानी भी की जाएगी, जिससे निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर पशुधन को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सके और पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।