Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

बदायूं में गंगा दशहरा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत, अलग-अलग घाटों पर हुए हादसे; 20 लोग बचाए गए

बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर गंगा दशहरा के स्नान के दौरान सोमवार को आस्था की डुबकी लगाते समय किशोरी और युवकों समेत 25 श्रद्धालु बह गए। अलग- अलग स्थानों पर हादसे होने के बाद चीख-पुकार मची तो गोताखोरों ने 23 श्रद्धालुओं को खोज निकाला, लेकिन इनमें किशोर समेत तीन की मौत हो गई। एक किशोरी लापता ह
Share:
बदायूं में गंगा दशहरा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत, अलग-अलग घाटों पर हुए हादसे; 20 लोग बचाए गए
Read in your preferred language.

बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर गंगा दशहरा के स्नान के दौरान सोमवार को आस्था की डुबकी लगाते समय किशोरी और युवकों समेत 25 श्रद्धालु बह गए। अलग- अलग स्थानों पर हादसे होने के बाद चीख-पुकार मची तो गोताखोरों ने 23 श्रद्धालुओं को खोज निकाला, लेकिन इनमें किशोर समेत तीन की मौत हो गई। एक किशोरी लापता है। पीएसी व निजी गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा में डूबने से मैनपुरी व फर्रुखाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। कछला गंगा घाट पर पहला हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे पुल से करीब आधा किलोमीटर दूर ढकनगला की ओर हुआ। हाथरस जिले में हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी ओमवीर के परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ गंगा नहाने के लिए उस ओर बढ़ गए। डुबकी लगाते समय ओमवीर का 15 वर्षीय बेटा नीलेश और उसकी ममेरी बहन पड़ोसी गांव पिछैती निवासी शिखा (12) पुत्री नेत्रपाल गहरे पानी में चली गई।

कछला गंगाघाट पर हादसों के दौरान जिन श्रद्धालुओं की जान बची, उनमें में हाथरस जिले के रामकेश, आनंद कुमार, प्रेमशंकर, रितिक, रोशनलाल, मुरादाबाद जिले की रानी और पिंकी, राजस्थान के नंदकिशोर, प्यारी देवी, गौरव पटेल, शोभित श्रीवास्तव, रतन लाल, नाहर सिंह और राजीव रंजन, एटा जिले में सिकंदरपुर निवासी आकाश तिवारी, प्रकाश और मुन्नीदेवी, मूसाझाग की अनीता देवी, प्रिंस राजपूत शामिल हैं।