Tuesday, 15 September 2026 | 11:08 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई के सिलवारी में पहला उत्सव भवन: डेढ़ करोड़ की लागत से होगा निर्माण ग्रामीण समारोह को मिलेगी सुविधा।

हरदोई:- हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की सिलवारी ग्राम पंचायत को पहला पंचायत उत्सव भवन मिलेगा। यह भवन उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्व कांची योजना के तहत बनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह सामुदायिक और धार्मिक योजनाओं के शुवयवस्थित स्थल उपलब्ध कराना है। सवायजपुर विधायक माध
Share:
हरदोई के सिलवारी में पहला उत्सव भवन: डेढ़ करोड़ की लागत से होगा निर्माण ग्रामीण समारोह को मिलेगी सुविधा।
Read in your preferred language.

हरदोई:- हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की सिलवारी ग्राम पंचायत को पहला पंचायत उत्सव भवन मिलेगा। यह भवन उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्व कांची योजना के तहत बनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह सामुदायिक और धार्मिक योजनाओं के शुवयवस्थित स्थल उपलब्ध कराना है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी को समारोहों के लिए किफायती सुरक्षित और सुलभ स्थान प्रदान करना है इससे लोगों को निजी टेंट या महंगे आयोजन स्थलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा पंचायत उत्सव भवन में 100 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा हॉल स्टेज रसोईघर दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय पेयजल और बिजली की पर्याप्त सुविधाएं होंगी इन भावनाओं को आधुनिक तरीके से विकसित किया जा रहा है ताकि यह ग्रामीण समुदाय के लिए बहुउद्देशीय स्थल बन सके

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से एक ऐसे सार्वजनिक स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जहां विवाह मुंडन सामाजिक बैठकें और पंचायत कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सके इस भवन की स्वीकृति से अब इन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होने की उम्मीद है