Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

9 साल में टूटी पहली शादी, फिर सुप्रिया पाठक संग रचाया दूसरा ब्याह

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. वो पिछले 4 दशकों से अपने शानदार करियर के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में होती है. पंकज कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्च
Share:
9 साल में टूटी पहली शादी, फिर सुप्रिया पाठक संग रचाया दूसरा ब्याह
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. वो पिछले 4 दशकों से अपने शानदार करियर के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में होती है. पंकज कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. आइए पंकज कपूर के 72वें बर्थडे पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं.

जब पंकज कपूर 19 साल के थे, तब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था. यहीं पर उनकी मुलाकात एक्ट्रेस और डांसर नीलिमा अजीम से हुई. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच दोस्ती हुई. ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को पता नहीं चला. पंकज जब नीलिमा के प्यार में पड़े थे, तब एक्ट्रेस 16 साल की थीं. उस वक्त नीलिमा कथक की ट्रेनिंग लिया करती थीं.

नीलिमा और पंकज ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1979 में शादी कर ली. शादी के तुरंत बाद दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए, जहां 1981 में नीलिमा और पंकज ने अपने बेटे शाहिद कपूर का वेलकम किया. शादी के दो साल बाद वो पेरेंट्स बने, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, नीलिमा और पंकज के बीच दिक्कतें शुरू हो गईं. दोनों के रिश्ते में दरारें आने लगीं और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. 1984 में पंकज और नीलिमा ने तलाक ले लिया.

नीलिमा और पंकज अलग होने के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. पंकज ने नीलिमा से अलग होने के चार साल बाद यानी 1988 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी की. उन्हें एक बेटी सना कपूर और एक बेटा रुहान कपूर हैं. पंकज और सुप्रिया अब साथ में काफी खुश हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म 'अगला मौसम ' (1989) की शूटिंग के दौरान हुई थी. दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 1988 में शादी कर ली. वहीं, नीलिमा ने भी राजेश खट्टर से दूसरी शादी रचाई. राजेश और नीलिमा को एक बेटा हुआ, जिसका नाम है ईशान खट्टर. हालांकि, कुछ समय बाद नीलिमा और राजेश भी अलग हो गए.