Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

जीतन राम मांझी के प्रत्याशी पर फायरिंग और पत्थरबाजी, कहा- 'हत्या की साजिश थी'

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को हमला हो गया. फायरिंग भी हुई है. यह घटना दिघौरा गांव में हुई जब वे चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे. घटना में अनिल कुमार के सिर में चोट लगी है. वहीं कई समर्थक भी घायल हुए हैं. घट
Share:
जीतन राम मांझी के प्रत्याशी पर फायरिंग और पत्थरबाजी, कहा- 'हत्या की साजिश थी'
Read in your preferred language.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को हमला हो गया. फायरिंग भी हुई है. यह घटना दिघौरा गांव में हुई जब वे चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे. घटना में अनिल कुमार के सिर में चोट लगी है. वहीं कई समर्थक भी घायल हुए हैं.

घटना के बाद घायल प्रत्याशी और समर्थकों को टिकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. टिकारी विधानसभा के मऊ में बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा की चुनावी सभा भी थी. चुनावी सभा के बाद अनिल कुमार जनसंपर्क अभियान कर रहे थे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जांच शुरू कर दी गई है.