Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

172 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग, अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन में हादसे से डेनवर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इसमें सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आग गेट C38 पर खड़े विमान में लगी और टरमैक के ऊपर घन
Share:
172 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग, अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन में हादसे से डेनवर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
Read in your preferred language.

अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इसमें सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया।

डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आग गेट C38 पर खड़े विमान में लगी और टरमैक के ऊपर घना काला धुआं उठने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।इस बीच, संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1006 को डायवर्ट कर दिया गया और गुरुवार शाम को डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DEN) पर सुरक्षित रूप से उतरने और गेट तक टैक्सी करने के बाद, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 1006 में इंजन से संबंधित समस्या आई। 172 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्य विमान से उतर गए और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया