Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे पर मारुति सुजुकी एजेंसी में लगी आग, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक कार शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग माई कार मारुति सुजुकी एजेंसी के शोरूम की छत के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप लेने का अंदेशा पैदा कर दिया।
Share:
फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे पर मारुति सुजुकी एजेंसी में लगी आग, मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक कार शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग माई कार मारुति सुजुकी एजेंसी के शोरूम की छत के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप लेने का अंदेशा पैदा कर दिया।

घटना के समय शोरूम में सैकड़ों की संख्या में कारें खड़ी थीं। आग लगते ही एजेंसी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए शोरूम में खड़ी गाड़ियों को तुरंत बाहर निकालना शुरू कर दिया, जिससे बड़े नुकसान की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सका।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, वहीं दमकल कर्मियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह पूरा मामला कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है।

(अपडेट जारी...)