Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 10 मजदूरों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र में कटका गांव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई. गुरुवार देर रात भदोही जनपद में छत की ढलाई कर वापस घर लौट रहे ट्रेक्टर सवार मजदूरों को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घाय
Share:
मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 10 मजदूरों की हुई मौत
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र में कटका गांव के समीप ट्रक और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई. गुरुवार देर रात भदोही जनपद में छत की ढलाई कर वापस घर लौट रहे ट्रेक्टर सवार मजदूरों को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

हादसे किस सूचना के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत बचव कार्य शुरू करवाय. बताया जा रह है कि मृतक और घायल मजदूर वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर ट्रैक्टर से जा टकराया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर उछलकर नाले में जा गिरा. उसके बाद ट्रक भी नाले में गिरे ट्रक पर चढ़ गया.

करीब रात 12.30 पुलिस को हादसे की सूचना मिली. जिसके बाद सीओ अमर बहादुर समेत आस – पास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया जो सुबह तक चला. करें की मदद से ट्रैक्टर और ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात चालू करवाया.