Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह, सभासदों का हुआ अभिनंदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 नगर पालिका परिषद के तीन स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने तथा परिवार के सफलतम 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पालिका सभागार में भव्य सम्मान समारोह एवं जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों एवं पूर्व सभासदों को सम्मानित कर उनके योगदान की
Share:
फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह, सभासदों का हुआ अभिनंदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2026 नगर पालिका परिषद के तीन स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने तथा परिवार के सफलतम 18 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पालिका सभागार में भव्य सम्मान समारोह एवं जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों एवं पूर्व सभासदों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

नगर पालिका परिसर में शाम 7:00 बजे आयोजित समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने सभासदों को सम्मानित किया। ईओ विनोद कुमार ने सभासदों को फूलमालाएं पहनाईं, जबकि नगर पालिकाध्यक्ष ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से अतुल शंकर दुबे, असलम अंसारी, रफी अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया, विश्वनाथ राजपूत, सभासद प्रतिनिधि प्रबल त्रिपाठी एडवोकेट, निर्मला शाक्य, रावेश मिश्रा, शक्ति सिंह कुशवाहा, संजीव बाजपेई, आलोक मिश्रा, मनोनीत सभासद श्याम वाल्मीकि, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा, लईक अहमद, अशोक वर्मा, आदेश गुप्ता, प्रताप नारायण तथा दीपक शाक्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस अवसर पर सभासदों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का फूलमालाओं और गुलदस्तों से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वत्सला अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने नगर के विकास कार्यों में सहयोग के लिए सभासदों, पूर्व सभासदों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि लगभग एक माह बाद रेलवे रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नई एवं बेहतर सड़क जनता को समर्पित कर दी जाएगी। वहीं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में सम्राट अशोक स्तंभ, रानी अवंती बाई आदि सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन शरद बाजपेई ने किया। समारोह में नगर पालिका परिवार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।