फर्रुखाबाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में फतेहगढ़ यातायात पुलिस और NHAI ने एनएच-730सी पर हटाया अवैध अतिक्रमण
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में हाईवे दुर्घटना संबंधी निर्देशों एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के तहत फतेहगढ़ यातायात पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने एनएच-730सी पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
By
Sanjay Singh
•
Published
11 October 2026, 09:00 AM
•
126 Views
Share:
फर्रुखाबाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में फतेहगढ़ यातायात पुलिस और NHAI ने एनएच-730सी पर हटाया अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फलोदी हाईवे दुर्घटना (Phalodi Highway Accident) के संबंध में दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई-
इसी क्रम में फतेहगढ़ यातायात पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम द्वारा एनएच-730सी (NH-730C) पर औचक कार्रवाई की गई। टीम ने राजमार्ग के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को नियमानुसार चिन्हित कर जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से राजमार्ग पर यातायात का सुगम संचालन होगा और हादसों की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।