Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद-एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दो अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में एसओजी, सर्विलांस टीम तथा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है, जिसमें एक शातिर चोर और एक महिला अभियुक्ता को चोरी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद-एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दो अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के माल और जेवरात सहित शातिर अभियुक्त सर्वेश और महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, अपराध/अपराधियों व चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी, सर्विलांस सेल तथा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया है।

​घटना का विवरण:

दिनांक 02.10.2026 को मुकदमा वादी बृजेश द्वारा अपने घर से रुपये व आभूषण चोरी होने के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में अज्ञात के खिलाफ मु०अ०सं० 316/2026 धारा 331(4)/305ए बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 14.10.2026 को इस घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

​ गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

सर्वेश (पुत्र सकटे उर्फ सकटू, निवासी अरुआ, थाना हरियावां, जिला हरदोई) तथा एक महिला अभियुक्ता के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के आधार पर इस मामले में अन्य पूर्व के मुकदमों (मु०अ०सं० 322/2025, 329/2025, 06/2026, 205/2025 व 221/2026) का भी खुलासा हुआ है तथा उससे संबंधित चोरी का माल भी बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

​बरामदगी का विवरण:

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की संपत्ति बरामद की है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • ​कुल 10,180/- रुपये नगद

  • ​25 पैसे के 32 सिक्के, 50 पैसे के 23 सिक्के और अन्य सफेद व पीले धातु के कुल सिक्के

  • ​03 पीली धातु की चेन, 04 अंगूठी, 01 मंगलसूत्र का लॉकेट व अन्य आभूषण

  • ​06 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 03 जोड़ी कान के टाप्स, 08 बिछिया और 01 जोड़ी झुमका व बाली

  • ​01 लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्टैण्डनुमा और आर्टिफिशियल गले के हार

​अभियुक्तों का व्यापक आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेश का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर हरदोई और फतेहगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार महिला अभियुक्ता के विरुद्ध भी कोतवाली फतेहगढ़ में चोरी व नकबजनी के कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

​गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल खुलासे में कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षकगण (जितेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, मूलेन्द्र सिंह), सर्विलांस सेल प्रभारी (उनि० सन्त कुमार) तथा एसओजी टीम के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।