फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):
घटना का विवरण:
दिनांक 04.10.2026 को वादी मुकदमा श्री मुकेश ठाकुर (पुत्र स्व. गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़) द्वारा थाना जहानगंज में तहरीर दी गई थी। तहरीर के अनुसार, जमीनी विवाद (इलाज के खर्च हेतु 10 बिस्वा जमीन बेचने/बयाना लेने की बात) को लेकर उनके भतीजे एवं अभियुक्त अंकित ठाकुर ने अपने बाबा गजेन्द्र सिंह को तमंचे से दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना जहानगंज पर मु०अ०सं० 191/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त अंकित ठाकुर (पुत्र स्व. चन्दन सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना जहानगंज) से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके बाबा गजेन्द्र सिंह के नाम लगभग 24 बीघा खेती थी, जिसमें से वह बीमारी के इलाज के लिए कुछ खेत बेचने हेतु फौजी से एक लाख रुपये बयाना ले चुके थे। इसी बात से नाराज होकर उसने दिनांक 04.10.2026 को बाबा के पास रोड किनारे बने घर जाकर जमीन बेचने के संबंध में पूछा था। बाबा द्वारा डांटने व मना करने पर उसने गुस्से में आकर गोली मार दी थी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 191/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी का विवरण:
- एक देशी तमंचा (जिसके अन्दर एक खोखा कारतूस फंसा है)।
- एक खोखा कारतूस (जिसके पैंदे पर 8MM KF लिखा है)।
- एक खूनालूदा शोक कार्ड रंग पीला।
- खूनालूदा गर्म चादर की लोई का टुकड़ा व सादा टुकड़ा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री राकेश सिंह
- कांस्टेबल हन्नी कुमार
- कांस्टेबल शुभम कुमार