Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अज्ञात कार सवारों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र में अज्ञात कार सवार बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर
Share:
फर्रुखाबाद:अज्ञात कार सवारों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2026 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र में अज्ञात कार सवार बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा साक्ष्य संकलन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले के त्वरित एवं निष्पक्ष खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।