Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:देशी तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज क
Share:
फर्रुखाबाद:देशी तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह कार्रवाई आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा और 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 39/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनन्द कुमार मिश्रा पुत्र अमरनाथ मिश्रा, निवासी बमरौली मिश्रन पूर्वा, थाना सवायजपुर जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

एक देशी तमंचा, 32 बोर का एक जिंदा कारतूस

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का संबंधित मुकदमे में आपराधिक इतिहास दर्ज है और मामले की आगे की जांच जारी है।