Tuesday, 15 September 2026 | 1:29 AM
भारत

फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी ने की जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र व जिला जेल का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के जनपद आगमन पर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से आयोग की सदस्य
Share:
फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी ने की जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र व जिला जेल का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के जनपद आगमन पर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से आयोग की सदस्या के समक्ष रखा।

जनसुनवाई में कुल 7 महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सदस्या सुनीता सैनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

इसके बाद सदस्या ने विकासखंड राजेपुर के उजरा मऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और पोषण कार्यक्रम की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सदस्या सुनीता सैनी ने जिला जेल का भी निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, दत्तक ग्रहण से जुड़े कार्मिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दिखाई दी।