Monday, 14 September 2026 | 5:41 PM
India

फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने की महिला जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 माननीय सदस्या सुनीता सैनी जी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के जनपद आगमन पर विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई के दौरान 11 महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी
Share:
फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने की महिला जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 माननीय सदस्या सुनीता सैनी जी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के जनपद आगमन पर विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

जनसुनवाई के दौरान 11 महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र माननीय सदस्या के समक्ष प्रस्तुत किए गए। माननीय सदस्य ने प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके पश्चात माननीय सदस्या द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र अमानाबाद, कमालगंज तथा राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही जिला जेल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं HEW के कार्मिक, जेंडर स्पेशलिस्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना रहा।