Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शमसाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना शमसाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शमसाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना शमसाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित अधिकारों और उससे निपटने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए इन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

अंत में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता पम्पलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।