Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:महिला पर गंडासे से हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने महिला पर गंडासे से हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
Share:
फर्रुखाबाद:महिला पर गंडासे से हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने महिला पर गंडासे से हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 148/2026, धारा 352/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चरन सिंह पुत्र जयवीर निवासी मोहल्ला प्रेमनगर, कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 01 जून 2026 को दिवारीलाल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मकूनगला, थाना कमालगंज ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री पर उसके देवर ने गंडासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का गंडासा भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी चरन सिंह ने बताया कि घटना के दिन वह घर पर सो रहा था। उसकी भाभी सिलाई का काम कर रही थीं, जिससे लगातार शोर हो रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी तो दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखे लोहे के गंडासे से अपनी भाभी पर हमला कर दिया।

आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार करते हुए पछतावा भी जताया।

बरामदगी

एक लोहे का गंडासा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल बबलू, कांस्टेबल छोटेलाल

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।