Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कान
Share:
फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 0215/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगदीश पुत्र नत्थूलाल निवासी नगला कलार, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ है।

क्या है मामला:

वादी रामकुमार उर्फ लल्लू उर्फ लाला ने थाना मऊदरवाजा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी करते हुए उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उनकी हिस्सेदारी वाली जमीन का फर्जी बैनामा तैयार करा लिया। इसके बाद उस जमीन को बेचकर आर्थिक लाभ उठाया गया।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पूछताछ में खुलासा:

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पैसों के लालच में बैनामा के दौरान झूठी गवाही दी थी। आरोपी ने कहा कि वह आगे की सफाई न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

आपराधिक इतिहास:

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर हत्या, मारपीट, धमकी और भूमि विवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजब सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी बजरिया), कांस्टेबल करतार सिंह एवं कांस्टेबल सुमित कुमार की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।